Hockey Olympics: झारखंड में FIH ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियां जोरों पर, कई देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

35

hif-hockey-in-jharkhand

FIH Women’s Hockey Olympics: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बाद अब रांची में दूसरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 की तैयारी जोरों पर है। इस प्रतियोगिता में भारत, इटली, चिली, जापान, चेक गणराज्य, जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कुल आठ देशों की टीमें भाग लेंगी।

यह प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी 2024 तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित की जायेगी। इसके पोस्टर आदि भी तैयार हैं। इस प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ये भी पढ़ें..Cyclone Michaung: तूफान मिचोंग का झारखंड में असर, सुबह से हो रही बारिश से बढ़ी ठंड

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता की प्रायोजक झारखंड सरकार है। झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी के बाद दूसरा अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच रांची में होने जा रहा है। पहले आयोजन में जो कमी रह गई थी, उसे दूर किया जाएगा। इस बार भी खेल प्रेमियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां जारी हैं। सभी टीमें रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्या और पार्क प्राइम में रुकेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)