Dehradoon: भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके CM धामी

0
7
atmosphere-among-bjp-workers

Dehradoon: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता लगातार ढोल-नगाड़ों और लड्डू के साथ जश्न मनाते दिखाई दे रहे है। वहीं कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी थिरकते नजर आ रहे है।

BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 

 देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। एक तरफ गुलाल उड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों का मुंह मीठा किया गया है। जश्न के दौरान बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। वहीं बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: Uk Lok Sabha Election Result 2024: उत्तराखंड में BJP क्लीन स्वीप की ओर, पांचों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे

बता दें, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, नरेश बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिदार्थ उमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)