spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनैनीताल घूमने आई महिला ने शराब पीकर किया हंगामा, होटल प्रबंधन ने...

नैनीताल घूमने आई महिला ने शराब पीकर किया हंगामा, होटल प्रबंधन ने बुलाई पुलिस

नैनीताल : नगर के माल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में एक महिला पर्यटक ने बीती रात्रि शराब पीकर जमकर हंगामा कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि महिला का पति ही उसे छोड़कर चला गया। इस पर होटल प्रबंधन को महिला को शांत करने के लिए पुलिस को सूचित करना पड़ा। होटल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें..Laal Singh Chaddha: फिल्म का गाना ‘तूर कलियां’ हुआ रिलीज, गाने…

दिल्ली निवासी महिला मंगलवार को अपने पति के साथ घूमने के लिए नैनीताल (Nainital) पहुंची थी और माल रोड (mall road) के पास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा लेकर रुकी थी। पूरे दिन शहर में घूमने के बाद रात को महिला ने शराब पीकर (drunk woman) हल्ला करना शुरू कर दिया। इस पर महिला और उसके पति के बीच विवाद हो गया। इस पर होटल में टिके अन्य सैलानी भी परेशान हुए। होटल कर्मियों के समझाने पर भी महिला नहीं मानी। सुबह महिला के हंगामे से परेशान उसका पति उसे होटल में ही छोड़कर चला गया। इस पर महिला ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर महिला को समझाकर शांत किया गया और 81 पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई कर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें