महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, बच्चों को किया आग के हवाले, बच्चों की मौत

40

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अकबरपुर थानाक्षेत्र में महिला सिपाही के पति ने नगर पंचायत सभासद की पत्नी और बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कप मच गया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी। वहीं महिला जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अविनाश को हिरासत में ले लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में रहने वाले जितेन्द्र यादव नगर पंचायत से वार्ड 4 से सभासद हैं। उनके घर में परिवार के साथ कुछ किरायेदार भी रहते हैं। अकबरपुर थाने में तैनात महिला सिपाही ऊषा अपने पति अविनाश के साथ पार्षद के घर किराये पर रहती थी। जब ऊषा ड्यूटी पर थी और तब उसके पति ने सभासद जितेंद्र राजेन्द्र यादव की पत्नी और दो बच्चों अक्षिता और हनु को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें-दो दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची प्रियंका, मां कामाख्या…

जिससे सभासद की पत्नी और दोनों बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये। तीनों को गम्भीर अवस्था में कानपुर रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, पार्षद की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहा महिला सिपाही का पति हादसे का शिकार हो गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।