Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशभारत में सिमट रहा कोरोना संक्रमण का दायरा पर मौत के आंकड़ों...

भारत में सिमट रहा कोरोना संक्रमण का दायरा पर मौत के आंकड़ों से पसरा भय

नई दिल्लीः भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,194 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हुई है। यहां 255 लोगों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, सक्रिय कोविड का मामला घटकर 42,219 हो गया है जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.10 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 6,208 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,26,328 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 8,12,365 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 77.68 करोड़ से अधिक टेस्ट किए हैं। इस बीच, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत पर और नीचे आ गई है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट मामूली रूप से बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें..UP Elections: हार के बाद अखिलेश ने पहली बार तोड़ी चुप्पी,…

पिछले 24 घंटों में 16.73 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन खुराक के के साथ, शुक्रवार सुबह तक भारत का टीकाकरण कवरेज 179.72 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,09,78,959 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 16.70 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें