दिल्ली क्राइम

पिता ने अपने दो बेटों को डरा-धमकाकर किया कुकर्म, महिला ने पति के खिलाफ...

FIR-against-car-accident-in-palamu नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में एक शख्स ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने दो सौतेले बेटों के साथ गंदी हरकत की। आरोपी काफी समय से दोनों को डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दे रहा था। जब इसकी जानकारी लड़कों की मां को हुई तो उसने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 46 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी बेटे ने लगाए थे आरोप

पिछले साल छोटे बेटे ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। तब भी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस मामले में आरोपी फिलहाल जमानत पर है। अब आरोपी ने फिर से अपने दोनों बेटों के साथ ऐसी ही गंदी हरकत की है। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने की थी दूसरी शादी

पुलिस दोनों नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा परिवार के बाकी सदस्यों से भी पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिगों की उम्र 13 और 14 साल है। दोनों लड़के महिला के पहले पति से हैं और जगतपुरी इलाके में महिला के साथ रहते हैं। कई साल पहले महिला ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। यह भी पढ़ेंः-महिला आरक्षण पर स्वाती सिंह बोलीं- PM ने सिद्ध किया, उनके लिए महिला उत्थान पहली प्राथमिकता आरोपी को महिला के बच्चे पसंद नहीं थे। पिछले साल आरोपी ने उसके छोटे बेटे के साथ गंदी हरकत की थी। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से अपने परिवार के साथ रहने लगा। इसी बीच इस बार उसने दोनों नाबालिगों के साथ गंदी हरकत की। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन लड़कों ने पूरी कहानी अपनी मां को बता दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)