प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

फर्रूखाबादः गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे पांच लोग, तीन के शव बरामद

five-people-drown-in-ganga फर्रुखाबादः जिले में गंगा दशहरा के मौके पर अलग-अलग जगहों से गंगा स्नान करने आये भक्तों में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं अभी भी दो युवकों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कादरी गेट थाना अन्तर्गत गंगातट पांचाल घाट पर फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर कला निवासी अनुज (20) अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से अनुज डूब गया। अनुज के डूबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने अनुज के शव को बरामद कर लिया। वहीं पड़ोसी जिला कन्नौज के छिबरामऊ निवासी विजय अपनी मां के साथ गंगा नदी स्नान करने आया था। विजय की नदी में डूबने के चलते मौत हो गई। गोताखोर ने शव को बरामद कर लिया। इसी तरह शमसाबाद क्षेत्र में रजत अपने दोस्तों के साथ दाई घाट पर गंगा स्नान करने आया था। गहरे पानी में रजत को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने काफी मषक्कत के बाद रजत को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह पांचाल घाट पर अभिषेक निवासी नेकपुर अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा। स्नान करने के दौरान वह नदी में गहरे पानी में जाने से डूब गया। ये भी पढ़ें..भूपेंद्र चौधरी ने बढ़ाया युवा नेताओं का मनोबल, बोले-युवाओं के बल... वहीं विजय निवासी एतमातपुर अपने परिजनों के साथ गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा नदी में स्नान करने पांचाल घाट आया था। वह भी गंगा में डूब गया। गोताखोर विजय और अभिषेक की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह के अनुसार 5 लोग गंगा नदी में नहाते समय डूब गए थे। तीन लोगों के शव बरामद हो गए है। वहीं दो की तलाश की जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)