भारत जोड़ो यात्राः यूपी पहुंचे राहुल गांधी के साथ जुड़े फारूक अब्दुल्ला, प्रियंका ने कहा- गर्व है तुम पर…

0
30

नई दिल्लीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हनुमान जी मंदिर यमुना बाजार वाले मरघट वाले बाबा से लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क, सीलमपुर, गोंडा, गोकुल पुरी होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इस दौरान यूपी बॉर्डर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इस यात्रा में शामिल हुए।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर थी। यात्रा में जो कंटेनर साथ चलते हैं। उनके मेंटेनेंस का काम दिल्ली में चल रहा था। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में विश्राम पर थी। यात्रा दिल्ली के जमुना बाजार से शुरू हुई। लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क ,सीलमपुर गोंडा, गोकुलपुरी होते हुए राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंची। वहां पर राहुल गांधी के स्वागत में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी यात्रा में शामिल हुए। फारूक अब्दुल्ला को राहुल गांधी ने अपने गले से लगा लिया। इसके अलावा दिल्ली यूपी बॉर्डर से कल्कि मंदिर संभल के आचार्य प्रमोद कृष्णम भी यात्रा में शामिल हो गए।

मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है: प्रियंका

भारत जोड़ो यात्र के उत्तर प्रदेश में प्रवेश होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखी वहीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जगह-जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ की फ्रेंचाइजी खोलें। उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की ओर से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, ताकि इनकी छवि खराब की जा सके, लेकिन वह सच्चाई से पीछे नहीं हटे। एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन वह डरे नहीं। वह योद्धा हैं। उल्लेखनीय है कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं जिसमें कई छोटे दल के नेता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनसे मिल रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)