Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeहरियाणाHaryana: धान की खरीद न होने पर बिफरे किसान, लगाया हाइवे पर...

Haryana: धान की खरीद न होने पर बिफरे किसान, लगाया हाइवे पर जाम

Haryana: सोमवार को गुस्साए किसानों व आढ़तियों ने नगूरां पावर हाउस के सामने जींद-कैथल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी नफे सिंह व अलेवा मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लों मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किसानों व आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान व आढ़ती मौके पर किसी वरिष्ठ अधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे।

किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

आखिरकार करीब दो बजे अलेवा के बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान जाम लगा रहे किसानों व आढ़तियों के बीच पहुंचे और किसानों व आढ़तियों की डीएम संदीप पुनिया से फोन पर बात करवाकर शाम तक किसानों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर चार घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सड़क जाम कर रहे किसानों का कहना था कि नगूरां खरीद केंद्र पूरी तरह से धान से भर गया है, लेकिन प्रशासन धान की खरीद में तेजी नहीं ला रहा है।

जिला प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष

नगूरां खरीद केंद्र पर करीब 12 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, लेकिन केंद्र को आवंटित दो एजेंसियों ने अभी तक मात्र चार हजार क्विंटल धान की खरीद की है। पहले धान में नमी अधिक होने का बहाना बनाया जाता था, लेकिन इस बार धान की फसल मानकों पर खरी उतर रही है। फिर भी जिला प्रशासन धान की खरीद में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।

सरकार ने एक बार नवनिर्वाचित विधायकों को मंडियों में लाकर किसानों को कुछ हद तक खुश करने की कोशिश की, लेकिन विधायकों के आग्रह के बावजूद प्रशासन किसानों की फसल को एमएसपी पर न खरीदकर औने-पौने दामों पर खरीद रहा है। किसानों ने कहा कि वे एक अक्टूबर से धान खरीद के लिए नगूरां खरीद केंद्र पर नजर गड़ाए हुए हैं, लेकिन केंद्र खुलने के करीब चौदह दिन बाद भी अभी तक किसानों की एक भी धान की फसल नहीं खरीदी गई है। जिसके चलते किसानों व आढ़तियों में सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष है।

यह भी पढ़ेंः-राज्य में उठी कृष्ण बेदी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग, बैठक में रखे गए ये विचार

किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन चाहे तो शाम तक उनकी फसल की खरीद शुरू कर सकता है, अन्यथा किसान दोबारा सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें