किसानों को नहीं हुआ धान का भुगतान, योजनाओं का भी नहीं मिल रहा लाभ

0
10
dhan-kharid

dhan-kharid

खूंटी: भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी ने संगठन के अन्य पद धारियों के साथ कर्रा प्रखंड के कुदलूम, कर्रा, लोधमा, गोविन्दपुर सहित अन्य कई गांवों का दौरा किया। संघ के अधिकारियों ने रविवार को किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

किसानों ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा खोले गए धान क्रय केंद्र में किसानों ने जो अपने धान बेचे हैं, उसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। धान बेचे हुए तीन-चार महीने बीत गए लेकिन अब तक पैसे नहीं मिले। ऐसी स्थिति में किसानों के पास आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 50 हजार रुपये कृषि लोन माफ किया गया है। कुछ किसानों को इसका लाभ मिला है लेकिन अब भी बहुत से किसान इससे वंचित हैं।

ये भी पढ़ें..‘मन की बात’ देश की भावनाओं की अभिव्यक्ति का है मंच,…

किसानों की समस्या सुनने के बाद संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि कमोवेश पूरे राज्य के धान क्रय केंद्रों की स्थिति यही है। खेती का समय नजदीक आ चुका है। भुगतान नहीं होने से किसानों का आक्रोश देखकर प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि जल्द धान क्रय का भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। इस मौके पर झारखंड प्रांत प्रदेश महामंत्री मनधीरन महतो, खूंटी जिला अध्यक्ष घूरन महतो, जिला संरक्षक विनोद प्रसाद सोनी, प्रकाश गुप्ता और विष्णु प्रसाद सोनी आदि मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)