Maharashtra में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, फसलों का होगा सर्वेः सीएम शिंदे

0
60

cm-shinde

मुंबई (Maharashtra): मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को तुरंत किसानों की फसलों का सर्वे करने का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को नागपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्य सरकार पर कर्ज लेने का आरोप लगाया है, जबकि राज्य सरकार कर्ज लेने और चुकाने की क्षमता रखती है। इसी तरह अगर कर्ज भी लेना पड़ा तो राज्य सरकार किसानों की मदद किये बिना नहीं रहेगी। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी वजह से राज्य का विकास रुक गया है। पैसे की कमी के कारण कई परियोजनाएं रुक गईं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अड़े रहे और केंद्र से पैसा नहीं मांगा। सीएम ने कहा कि अब वे राज्य के लिए दिल्ली जा रहे हैं और केंद्र सरकार से परियोजनाओं के लिए पैसे ला रहे हैं। अब वे दिल्ली जा रहे हैं और परियोजनाओं के लिए पैसा ला रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Maharashtra: पीएम मोदी की गारंटी को जनता ने किया स्वीकारः देवेन्द्र फडणवीस

उन्होंने कहा कि प्रयास करना होगा और वह राज्य की जनता के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से नागपुर में शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विदर्भ और मराठवाड़ा समेत पूरे राज्य के हित को ध्यान में रखकर फैसले लिये जायेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)