दर्दनाक ! दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में कराया भर्ती

38
rape-in-Satna

फरीदाबाद: जिले के एक गांव में पड़ोसी द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता (rape victim) के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घर ही में पकड़े गए थे तीनों आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार एक जुलाई को उसके पड़ोस में रहने वाले मनोज ने अपने भाई की बेटी को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। घर में पहले से ही नरेश का बेटा महेंद्र और महेंद्र के मामा का बेटा बैठे हुए थे। नरेश के मामा के बेटे ने अपने भाई की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब उसके भाई की बेटी दिखाई नहीं दी तो उसका बेटा सामने रहने वाले पड़ोसी मनोज के घर गया। तीनों लड़के घर में उसके भाई की बेटी के साथ गलत काम कर रहे थे, उसे देखकर तीनों मौके से भाग गए।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और आरोपियों के परिजनों द्वारा उन पर हंसने से परेशान होकर लड़की के पिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते उसकी पत्नी ने उसे देख लिया और शोर मचाने पर उसे फंदे से नीचे उतार लिया गया। फिलहाल लड़की के पिता का फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः-टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, ईडी ने एक जालसाज को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ 2 जुलाई को ही केस दर्ज कर लिया गया था, लेकिन आरोपी फरार थे। काफी प्रयास के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)