Featured मनोरंजन

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फरहान अख्तर ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

मुंबईः रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के लिए बेहद दुखदायी खबर सामने आई। खाना लेने के लिए बाहर निकले कर्नाटक के 20 वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर नाम के छात्र की यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई। उनकी दर्दनाक मौत पर बॉलीवुड के सितारे भी दुख व्यक्त कर रहे हैं।

इसी बीच अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फरहान अख्तर ने नवीन की मौत पर दुख जताते हुए लिखा कि.. एक भारतीय छात्र भी अब यूक्रेन आक्रमण का शिकार हो गया है। परिवार के लिए भयानक महसूस कर रहा हूं। उनके साथ गहरी संवेदना। आशा है कि हम अपने सभी नागरिकों की सुरक्षित और जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें..गुरूवार 03 मार्च 2022 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं साथ ही भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल भी उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फरहान अख्तर से पहले ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर जैसे सितारे भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)