नहीं रहे मशहूर गायक बंबा बक्या, ह्दय गति रूकने से हुआ निधन

96

चेन्नईः तमिल फिल्म उद्योग में कई हिट गाने देने के लिए मशहूर लोकप्रिय गायक बंबा बक्या का निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टो से पता चलता है कि गायक का हृदय गति रुकने के बाद निधन हो गया। उन्होंने मणिरत्नम की आगामी मैग्नम ऑपस ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में हाल ही में रिलीज हुई ‘पोन्नी नाधी’ की शुरूआती पंक्तियों सहित कई हिट गाने गाए।

बक्या उनका मूल नाम है, गायक को बंबा बक्या कहा जाता था क्योंकि वह एक सूफी गायक बंबा की तरह गीत प्रस्तुत करते थे। फिल्मी गीत प्रस्तुत करने से पहले, बंबा बक्या भक्ति गीतों को प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते थे। गायक को जिन कुछ गानों के लिए जाना जाता है उनमें रजनीकांत-स्टारर 2.0 के पुलिनंगल और विजय-स्टारर सरकार के सिमटांगरन शामिल हैं। तमिल फिल्म जगत के कई सितारों ने बंबा बक्या के निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें..Cuttputlli Review: एक्शन, इमोशन, थ्रिलर का परफेक्ट काॅम्बिनेशन है ‘कठपुतली’, दर्शकों…

अभिनेता कार्ती ने ट्वीट किया, बंबा बक्या के आकस्मिक निधन से वास्तव में दुखी हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और दोस्तों को इस भारी नुकसान को सहन करने की शक्ति मिले। अभिनेता शांतानू बाघ्याराज ने भी ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, उनकी आवाज पसंद आई। बहुत जल्द चले गये।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…