महाराष्ट्र

बिल्ली को बचाने कुएं में उतरा परिवार, एक-एक करके 5 लोगों की गई जान

kuyen me giri billi

Maharashtra: अहमदनगर जिले में बीते मंगलवार यानी 9 अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, अहमदनगर जिले के नेवासा वकाडी गांव में एक घर में पालतू बिल्ली थी जो पास के कुएं में गिर गई। वहीं जब घर वालों को इसके बारे में पता चला तो परिवार के सदस्य बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में उतर गये। और एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों की जान चली गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई आस पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसे सुनते ही प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गये। हालांकि, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव टीम के मौके पर भेजा। बचाव टीम ने आनन-फानन में सूखे हुए कुएं से सभी के शवों को बाहर निकाला। 

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी 

 मामले की जानकारी देते हए स्थानीय लोगों ने बताया कि, सूखे हुए कुएं में नीचे जहरीली गैस फैली हुई थी जिसकी वजह से जो नीचे जा रहा था उसकी मौत हो जाती थी। जब हाल- चाल लेने के लिए दूसरा व्यक्ति नीचे जाता था तो वो भी जहरीली गैस का शिकार हो जाता था। इसी वजह से एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: राजधानी की सड़कों पर काल बन फर्राटा भर रहे तेज रफ्तार वाहन

कुएं से शव निकालनें में जुटी पुलिस 

नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव ने बताया कि, शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है और बुधवार रात 12: 30 बजे से रेस्क्यू अभियान जारी है। साथ ही थाना इंचार्ज ने बताया कि, पीड़ितों में से एक 35 साल के युवक को जल्दी ही बाहर निकाल लिया गया था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए नगर निगम की टीम ने दो बड़े सक्शन पंप भी लगाए थे। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, सूखे कुएं में जहरीली गैस पूरी तरह से फैल चुकी थी। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)