spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा में नकली कीटनाशकों की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मामला...

हरियाणा में नकली कीटनाशकों की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मामला दर्ज

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने बिक्री के लिए नकली कीटनाशकों की पैकिंग करने के आरोप में हिसार में एक फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सदर थाना हिसार से मिली जानकारी के अनुसार गामदा गांव में फैक्ट्री का मालिक नकली कीटनाशकों का निर्माण कर रहा था, जिसे सिंजेंटा, धानुका और एफएमसी का लेबल लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था।

कृषि विभाग में गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक राजबीर सिंह कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने कारखाने पर छापा मारा। उन्होंने पाया कि वहां संदिग्ध रसायन मिलाकर कीटनाशक बनाए जा रहे हैं, जो मिट्टी के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। साथ ही पैकिंग पर बड़ी कंपनियों के लेबल लगाए जा रहे थे। फैक्ट्री परिसर से लाखों रुपए का अवैध माल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें-IPhone 15 प्रो में सॉलिड-स्टेट बटन की जगह लेगा फिजिकल बटन, जानें क्यों लिया गया फैसला

फैक्ट्री से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। गलत मिश्रण से बने अत्यधिक मात्रा में रसायनों या कीटनाशकों के उपयोग से न केवल फसल के नुकसान या मनुष्यों के लिए हानिकारक खाद्य उत्पादों के उत्पादन का खतरा पैदा होता है, बल्कि किसानों की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें