आप सांसद संजय सिंह पर मनगढ़ंत आरोप, सत्य की होगी जीत, बोले महेन्द्र सिंह

0
9
ED action close aides AAP leader Sanjay Singh

ED action close aides AAP leader Sanjay Singh

लखनऊ: संजय सिंह को जेल भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि आठ दिन की पूछताछ के बाद भी ईडी कोई सबूत नहीं जुटा सकी। गिरफ्तारी के खिलाफ संजय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। साक्ष्य के अभाव के बावजूद सांसद संजय सिंह को जेल भेजने की कार्रवाई उन्हें लगातार परेशान करने की मंशा को दर्शाती है।

आप प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए कहा है कि वित्तीय जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया है। ईडी के पास मामले में उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग करने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत आरोप स्वीकार नहीं किये जायेंगे। प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही संजय सिंह की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।

यह भी पढे़ं-14 अक्टूबर को रिलीज होगी शुभी शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म “माता की चौकी”

मामले में क्या कहा था ईडी ने

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा था कि जब ईडी को इस लेन-देन के बारे में लंबे समय से जानकारी थी तो उसने अब उन्हें गिरफ्तार क्यों किया। कोर्ट ने कहा कि ईडी जिन लेनदेन की बात कर रही है वो अगस्त और अक्टूबर, 2021 के हैं। तब ईडी ने कहा था कि इस मामले में अभी बयान दर्ज किए गए हैं। ईडी ने कहा था कि 2 करोड़ रुपये का लेनदेन दो किस्तों में किया गया था। यह लेनदेन संजय सिंह के घर पर हुआ था। इसकी पुष्टि दिनेश अरोड़ा ने की। ईडी के आवेदन में इंडोस्प्रिट से पैसे के लेनदेन का भी जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि संजय सिंह के घर पर उनके कर्मचारी सर्वेश को पैसा दिया गया था। तब संजय सिंह की ओर से कहा गया था कि ईडी झूठ बोल रही है। कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या संजय सिंह के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। ईडी ने संजय सिंह को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)