Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीBJP से निष्कासित नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर पर...

BJP से निष्कासित नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर पर की थी विवादित टिप्पणी

नई दिल्लीः भाजपा से निष्कासित नुपूर शर्मा को हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें यह लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए दिया गया है। बता दें कि पार्टी से निष्कासित किए जाने से पहले नुपूर भाजपा प्रवक्ता थीं। उन्होंने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका देश-विदेश भारी विरोध हुआ था। इसके चलते पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें..GIS 2023: योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही साइन हुए 10 लाख करोड़ रुपए के एमओयू

26 मार्च 2022 को एक टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में नुपूर शर्मा की टिप्पणियों से विवाद की शुरुआत हुई थी। कई मुस्लिम देशों ने भी इसको लेकर विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद सरकार ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था। भाजपा ने नुपूर शर्मा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

इस मुद्दे पर बवाल मचने के बाद भाजपा ने उनकी टिप्पणी से किनारा करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। भाजपा से निलंबन के बाद नुपूर शर्मा ने अपना बयान बिना शर्त वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें