spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमतदाता सूची देख सभी हुए हैरान, बूथ पर 10 वोट एक ही...

मतदाता सूची देख सभी हुए हैरान, बूथ पर 10 वोट एक ही महिला के नाम

मेरठः विधानसभा वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान में कई खामियां पकड़ में आ रही है। मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर एक बूथ पर एक महिला के दस वोट बने देखकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज हैरान रह गए। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

मेरठ कैंट विधानसभा के भाजपा छावनी मंडल प्रभारी और उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज रविवार को छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया के साथ मतदाता सूची का निरीक्षण कर रहे थे। वोटर लिस्ट में बूथ नंबर 264 पर दिलकश नाम की महिला के 10 वोट बने देखकर वे हैरान रह गए। ये वोट मकान संख्या 240 के मतदाता संख्या 937, 938, 940, 942, 943, 944, 945, 946, 947 और 948 पर एक ही नाम से 10 वोट बने पाए गए। फोटो भी एक ही महिला का लगा था।

यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का ऐलान, 24 दिसंबर को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

इस लापरवाही पर सुरेश जैन रितुराज ने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के. बालाजी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग उठाई। वोटर लिस्टर के निरीक्षण के समय उनके साथ छावनी मंडल संयोजक राजीव शर्मा, महामंत्री नितिन कंसल, नीरज राठौर, अमित श्रीवास्तव, संगीता पंडित, अंजली, मुक्ता, आशीष, संजय, नितिन आदि उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें