Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से हर राम भक्त प्रफुल्लितः CM...

अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से हर राम भक्त प्रफुल्लितः CM Yogi

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम योगी ने अपने संबोधन में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर के साथ ही भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा प्रारंभ हुई, वह आज अयोध्या तक पहुंच चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पांच सदी के बाद पुनः विराजमान हो चुके हैं। हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी, इस घटना से प्रफुल्लित है। पूरे भारत को इस दिन की प्रतीक्षा सदियों से थी। उन्होंने कहा कि, आज देशवासियों ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस देश में हर नागरिक को सम्मान मिलता है। अधिवेशन के दौरान जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका समर्थन किया, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया।

MOSCOW: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी नेता की मौत, प्रवक्ता ने की पुष्टि

मंदिर वहीं बनाया है, जहां निर्माण का निर्णय लिया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, आज भगवान राम 5 शताब्दियों के बाद अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में पुनः स्थापित हुए हैं। भारत सदियों से इस दिन का इंतजार करता रहा है।

दर्जनों पीढ़ियां इसी कामना के साथ इंतजार करती रहीं कि भगवान राम एक बार फिर अपने मंदिर में विराजमान हों। यह क्षण ऐसा था कि समाज के अधिकांश लोगों को अपने भगवान के स्थान के लिए सदियों तक इंतजार करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां निर्माण का निर्णय लिया गया था। इसके लिए भी भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पीएम मोदी को बधाई देता है और आभार व्यक्त करता है।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें