उत्तर प्रदेश Featured

वरमाला के बाद खुली दूल्हे की पोल, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इंकार

इटावाः देश में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। वहीं शादियों से जुड़ी तमाम खबरें सामने आती रहती है। कभी दूल्हा शादी से इंकार कर देता है,तो कभी दुल्हन। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने वारमाला के बाद अचानक शादी ने इंकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हे को खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि दूल्हा विग लगाकर शादी करने पहुंचा था। घटना बुधवार रात इटावा जिले के भरथना इलाके की है।

ये भी पढ़ें..कोरोना को मात देने के करीब पहुंच रहा देश, 15 हजार से कम मिले मामले, रिकवरी दर में वृद्धि

दरअसल यह हैरन कर देने वाली घटना ऊसराहार इलाके के उद्देतपुरा गांव की है। यहां मंगलवार रात को बारात बड़े ही धूमधाम से आई वरमाला की भी हो गया। यहां तक सब ठीक था। लेकिन जैसे ही शादी की रस्म शुरु हुई दूल्हे की पोल पट्टी खुल गई और फिर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि इसके बाद लड़के वालों ने लड़की को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी बात नहीं मानी। जिसके बाद दूल्हे अजय कुमार को बिना शादी किए घर लौटना पड़ा।

तो इस इसलिए दुल्हन ने शादी से किया इंकार

खबर के मुताबिक रात में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी और वरमाला का कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया। सब कुछ ठीक-ठीक चल रहा था इसी बीच लड़की को लड़के के सिर पर नकली बाल लगे होने की जानकारी हुई। किसी ने दुल्हन को बताया कि दूल्हा गंजा है और सिर पर विग लगाए हुए है। दुल्हन ने देखा कि दूल्हा अजय बार-बार अपने सेहरे को सही कर रहा था। यह देखकर दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ी। बाद में जब उसे होश आया तो उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि इसके बाद लड़के वालों ने लड़की को बहुत मनाने की कोशिश की बात नहीं मानी तो मामला और बिगड़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। लेकिन उसने किसी बात नहीं मानी। उसके परिवार से कोई भी उसे मना नहीं सका और बारात अंत में दुल्हन के बिना लौट आई।

हालांकि इसके बाद सुबह लड़का बारातियों के साथ ऊसराहर थाने पहुंचा। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं है, लड़के के सिर पर बालों की विग लगी हुई है। लड़के पक्ष ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने कारवाई से मना कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)