देश Featured

Diwali 2022: राजधानी में दीपावली की धूम, बाजारों में उमड़ रही भीड़

रांची: राजधानी रांची में दीपावली पर्व पर चारों ओर उत्साह और हर्ष का माहौल है। बाजार में लोगों की भीड़ है। घर-आंगन लाइटों से जगमगा रहा है। लोग घरों को आकर्षक लाइट से सजा रहे हैं। हालांकि, दीये की बिक्री हो रही है। हर चौक चौराहों पर बर्तन, फूल, पटाखा, दीये और तेल बिक रहे हैं।

24 अक्टूबर को दीपावली है। रविवार शाम से ही पटाखा छूटने लगे हैं। पटाखा जलाने के बाद बच्चे काफी उत्साहित हैं। आज त्रयोदशी तिथि है। इस दिन खरीददारी के लिये भी शुभ माना जाता है। लोग बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक सामन, बाइक, कार सहित अन्य सामानों की भी खरीदारी जोर शोर से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..त्यौहारी सीजन में आम आदमी की थाली हुई महंगी

दीपावली को लेकर राजधानी के रांची के कोकर, लालपुर, डोरंडा, हरमू, बरियातू, हिनू सहित अन्य इलाकों में रविवार सुबह से ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी खूब बिक रही है। एक से बढ़कर एक आकर्षक मूर्तियां बाजार में उपलब्ध है। मिट्टी के अलावा धातु से बनी मूर्तियां भी बिक रही हैं। इनकी कीमत न्यूनतम 150 से लेकर 2000 रुपये तक है। मिट्टी से बनी मूर्तियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…