शर्मनाकः पिता ने रिश्तों की पवित्रता को किया तार-तार, शराब के नशे में करता था बेटियों से दुराचार

0
42

नैनीतालः जिले से कोटाबाग विकासखंड मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर एक गांव में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया। कामांध व्यक्ति पर उसकी पांच बेटियों ने दुराचार करने का आरोप लगाया है। इस शर्मसार करने वाली हरकत में उसकी पत्नी भी कुछ नही बोलती थी। मिली जानकारी के अनुसार कोटाबाग विकासखंड के पास एक गांव में यह व्यक्ति शराब पीने का आदी है। इस व्यक्ति की पांच पुत्रियों ने उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि पिता की इस हरकत से परेशान पांचों बहनें बीती रात घर से भाग निकलीं और जंगल में पूरी रात बिताई। अगले दिन महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के वहां पहुंचने पर उन्हें आपबीती सुनाई। अमिता लोहनी के हस्तक्षेप पर थाना कालाढुंगी में आरोपित पिता के खिलाफ मामला पंजीकृत कर पांचों बहनों को नारी निकेतन भेज दिया गया। कालाढुंगी थाना प्रभारी के अनुसार लड़कियों ने अपने पिता पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उसके आधार पर पिता के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने कहा- भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में हरियाणा…

मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण संबंधित पटवारी को सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित राजस्व पुलिस मामले के प्रपत्र अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। उन्होंने बताया कि आरोपित लड़कियों का सगा पिता है। उनकी मां भी है। राजस्व उप निरीक्षक ओपी आर्या ने बताया कि पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपित पिता मजदूरी करता है। बड़ी लड़की 20-21 वर्ष की है जबकि अन्य चौथी, छठी, आठवीं और 9वीं कक्षा में पढ़ती हैं। बड़ी बेटी का कहना है कि पिता लंबे समय से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस बारे मुंह खोलने पर मां भी धमकाती थी।