Featured दुनिया

Chemical Weapons: दुनिया से सभी रासायनिक हथियार खत्म, आखिरी देश अमेरिका ने भी नष्ट किया जखीरा

OPCW-chemical-weapons Chemical Weapons: हेगः दुनिया को रासायनिक हथियारों से मुक्त कराने का 26 साल का प्रयास सफल हो गया है। रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) ने कहा कि दुनिया के सभी रासायनिक हथियार नष्ट कर दिए गए हैं। रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) दुनिया भर से रासायनिक हथियारों की रिहाई की निगरानी के लिए काम करता है। इसके लिए वर्ष 1997 से एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। 26 वर्षों के प्रयासों के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि केंटुकी में अमेरिकी सैन्य अड्डे ब्लू ग्रास आर्मी डिपो ने अपने दशकों पुराने भंडार को समाप्त कर दिया है, जिससे दुनिया को रासायनिक हथियारों से छुटकारा दिलाने के लिए 1997 में शुरू किया वैष्विक प्रयास पूरा हो गया है। इसके बाद, OPCW प्रमुख फर्नांडो एरियास ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपने आखिरी जहरीले हथियारों से छुटकारा पाने की घोषणा के बाद सभी घोषित भंडार अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट हो गए थे। फर्नांडो एरियास ने कहा कि सभी घोषित रासायनिक हथियारों के भंडार को नष्ट करना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अमेरिका रासायनिक हथियार रखने वाला आखिरी देश था। ये भी पढ़ें..केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ग्राम पंचायतों में की जनसंवाद विकास... अब अमेरिका की घोषणा का मतलब है कि रासायनिक हथियारों के सभी घोषित भंडार अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट कर दिए गए हैं। हालाँकि OPCW ने चेतावनी दी कि रासायनिक हथियारों के हालिया उपयोग का मतलब है कि दुनिया को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। अभी हाल ही में सीरिया पर गृह युद्ध के दौरान रासायनिक हमलों का आरोप लगाया गया था। एरियास ने चेतावनी दी कि हाल ही में जहरीले रसायनों का हथियार के रूप में इस्तेमाल और धमकियों से पता चलता है कि इसके दोबारा उभरने से रोकना संगठन के लिए प्राथमिकता रहेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)