spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशसीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब बिजली कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS...

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब बिजली कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

Himachal-Pradesh-Chief-Minister-Sukhwinder-Singh-Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में भी पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाएगी। इससे 6500 कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को शिमला से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया था, जिससे 1.36 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है। राज्य सरकार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इस योजना में शामिल कर उनका लाभ सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिमाचल प्रदेश की निरंतर प्रगति के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के कल्याण और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..HPBOSE 10th Result: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, मानवी ने किया टाॅप

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के अलावा सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त भी जारी कर दी गई है। प्रदेश की चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति के बावजूद दूरदर्शी सोच वाली राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने बिना किसी बजट प्रावधान के घोषणाएं की लेकिन कर्मचारियों को उनका लाभ नहीं मिल सका, जबकि वर्तमान राज्य सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ सभी बकाया देनदारियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें