Ekadashi July 2024: योगिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

0
22
yogini-ekadashi-2024

Ekadashi July 2024: सनातन धर्म में वैसे तो सभी तीज-त्योहारों का अपना अगल महत्व है। लेकिन सनातन धर्म में योगिनी एकादशी  व्रत का बहुत धार्मिक महत्व है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि एकादशी का दिन श्री हरि की पूजा के लिए खास होता है। ऐसे में जो लोग लगातार परेशानियों से घिरे रहते हैं उन्हें इस दिव्य व्रत का पालन जरूर करना चाहिए। इस बार यह व्रत (Yogini Ekadashi 2024) 2 जुलाई 2024 यानी आज रखा जा रहा है, तो आइए जानते हैं एकादशी व्रत से जुड़ी कुछ खास बातें।

Ekadashi July 2024: योगिनी एकादशी सामग्री लिस्ट

  • पीला या लाल वस्त्र
  • ऋतु फल
  • दूध-दही
  • शहद
  • वेदी
  • गोपी चंदन
  • हल्दी
  • फूल
  • लौंग
  • आम का पत्ता
  • नारियल और सुपारी
  • पान
  • धूप
  • घी का दीया
  • घी
  • पीला चंदन
  • अक्षत
  • कुमकुम,
  • मिठाई
  • तुलसी दल
  • पंचमेवा
  • गंगाजल
  • शुद्ध जल
  • हवन सामग्री
  • एकादशी कथा की पुस्तक
  • देवी लक्ष्मी के लिए शृंगार की सामग्री।

Ekadashi July 2024: पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करना चाहिए। घर और पूजा कक्ष को अच्छी तरह से साफ करें। एक वेदी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। पंचामृत से उनका अभिषेक करें। पीला कपड़ा चढ़ाएं। गोपी चंदन और हल्दी का तिलक लगाएं। धनिया पंजीरी, पंचामृत, पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं। देसी घी का दीपक जलाएं और पीले फूलों की माला चढ़ाएं। वैदिक मंत्रों का जाप करें। विधि-विधान से हवन करें।

ये भी पढ़ेंः-Panchang 2 July 2024: मंगलवार 2 जुलाई 2024 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

आरती के साथ पूजा का समापन करें। तुलसी के पत्ते चढ़ाएं, क्योंकि इसके बिना श्री हरि अपनी पूजा स्वीकार नहीं करते हैं। चावल का सेवन न करें। तामसिक चीजों से परहेज करें। अगली सुबह पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

Ekadashi July 2024: पारण का समय

पारण का समय इस व्रत का पारण 3 जुलाई को सुबह 05:28 बजे से 07:10 बजे के बीच होगा। शुभ रंग- पीला। पसंदीदा भोग- धनिया पंजीरी और पंचामृत। पसंदीदा फूल- कमल, कदंब, अपराजिता।

श्री हरि पूजन मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)