देश दिल्ली Featured

Eid Ul Fitr 2024: देशभर में बाशिंदों ने अता की ईद की नमाज, धूमधाम से मनाई जा रही ईद

blog_image_661786cd24784

नई दिल्लीः देश भर में ईद उल फितर (Eid Ul Fitr 2024) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में गुरुवार को ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। वहीं राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में ईदी की नमाज अता करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जमा हुए। इस अवसर पर जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं की।

इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं युवाओं और बच्चों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे सज-धजकर ईदगाह पहुंचे। आज पूरे दिन मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते रहेंगे।

Eid Ul Fitr 2024- बुधवार को हुआ ईद के चांद का दीदार


बता दें कि एक माह तक चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम ईद के चांद का दीदार हुआ। इसलिए देशभर में आज ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। ईदी दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

 ये भी पढ़ेंः-भारत में कब दिखेगा चांद, जाने कब मनाई जाएगी ईद

राष्ट्रपति समेत नेताओं ने दी Eid Ul Fitr की मुबारकबाद

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ''मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की बधाई देती हूं। रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है।'' खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान की प्रेरणा देता है। इस पवित्र अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और सभी देशवासी सदैव शांति और शांति से रहें।"

वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी सभी को ईद-उल-फितर की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद भी दिल्ली में मौजूद रहे। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि ईद के दिन भारत में लोग जश्न मनाएं, देश में एकता और खुशहाली रहे, हम यही दुआ करते हैं। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-फितर पर दिल्ली के संसद रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि वह सभी को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)