गर्मियों के दिनों में रोजाना करें प्याज का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

0
137
onion

नई दिल्लीः प्याज में सेहत के लिए सभी तरह के गुणकारी तत्व पाये जाते हैं। प्याज हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है क्योंकि प्याज अपनी तेज खुशबू और स्वाद से हर व्यंजन की लज्जत तो बढ़ाता ही है। साथ ही यह शरीर को भी स्वस्थ रखता है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से दूर रखते है। इसके साथ ही प्याज बालों की खूबसूरती का भी ध्यान रखता है। कच्चे प्याज के रस को बालों में लगाने से बाल काले, मजबूत और लंबे होते है। इसके साथ ही प्याज के उपयोग से रूसी और सिर में होने वाले इंफेक्शन भी दूर होते हैं।

गर्मियों के दिनों में प्याज खाने से लू का असर नही होता है। इसके साथ ही बवासीर के मरीजों के लिए प्याज संजीवनी बूटी की तरह कार्य करती है। यदि कोई बवासीर से परेशान है तो उसे रोजाना दिन में दो आधे-आधे प्याज को अच्छी तरह से पीसकर पानी में थोड़ा चीनी के साथ मिलाकर जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से बवासीर के मरीजों को आराम मिलता है। इसके साथ ही रोजाना खाने के साथ कच्चा प्याज खाने से दांतों की समस्या भी नही होती है। साथ ही प्याज मुंह के कीटाणुओं को खत्म करता है। जिससे मुंह से दुर्गंध आने की समस्या से भी निजात मिलता है।

यह भी पढ़ें-कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में तैयार होगा मिलिट्री विजन, केवड़िया पहुंचे रक्षा…

मधुमेह के रोगियों को प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। प्याज खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते है। खाने के साथ कच्चा प्याज खाने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। प्याज में सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनमें कैंसर से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। वहीं प्याज में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो ट्यूमर ग्रोथ को रोकने में मददगार साबित होता है।