spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर गिरधारी की इलाज के दौरान मौत

पुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर गिरधारी की इलाज के दौरान मौत

लखनऊः राजधानी लखनऊ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर लिए गए कुख्यात शूटर गिरधारी पुलिस टीम पर फायर कर भागते वक्त हुए मुठभेड़ में घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

दिल्ली में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर को हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामदगी के लिए पुलिस टीम सहारा हॉस्पिटल के पीछे खरगापुर क्रॉसिंग के पास ले गई थी। गिरधारी को लेकर जैसे ही गाड़ी रुकी, उप निरीक्षक अख्तर उस्मानी अपने साइड से गिरधारी को उतार रहे थे, तभी उसने उप निरीक्षक की नाक पर अपने सिर से वार कर दिया। जिससे अख्तर उस्मानी वहीं गिर गए और गिरधारी उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह ने पीछा किया तो उनके ऊपर फायर करता हुआ वह झाड़ियों में भाग गया। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम व 112 पर दी गई।

यह भी पढ़ें-  ट्रक पलटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने…

सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पूर्वी आ गए, तभी प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त चारों तरफ से झाड़ियों में घेरकर आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने लगे लेकिन उसके द्वारा छीनी हुई सरकारी पिस्टल से बार-बार फायर किया गया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में गिरधारी को गोली लग गई। उसे तत्काल राममनोहर लोहिया अस्पताल के ट्रामा ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कुख्यात शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज थे। वाराणसी के तहसील में नितेश सिंह बबलू और लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में वह बतौर शूटर शामिल रहा था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें