Ranchi: इस बार महाभारत के चक्रव्यूह जैसे पंडाल में लगेगा मां का भव्य दरबार

0
23


durga-puja-pandal

रांची: भारतीय युवक संघ (बकरी बाजार) की ओर से 190 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है, जो रांची का सबसे आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja pandal) बना रहा है। चौड़ाई 140 फीट और ऊंचाई 50 फीट है।

पंडाल के निर्माण पर 60 लाख रुपये की लागत आयेगी। भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बुधवार को बताया कि इस बार पंडाल (Durga Puja pandal) आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि पंडाल का निर्माण महाभारत के चक्रव्यूह की यात्रा की घटना के आधार पर किया जा रहा है। चक्रव्यूह एक पहिये की तरह घूमने वाला व्यूह है। इस चक्रव्यूह पंडाल की खासियत यह है कि इसमें भक्त फंस जाएंगे, लेकिन देवी मां की कृपा से उन्हें आसानी से दर्शन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें-कैबिनेट मंत्री बोले- इंडिया गठबंधन का कोई वजूद नहीं, नए संसद पर कही ये बात

उन्होंने बताया कि पंडाल (Durga Puja pandal) के अंदर बीच में अभिमन्यु का रथ होगा। रथ के चारों तरफ शीशे लगे होंगे, जिसमें पंडाल का पूरा प्रतिबिंब दिखेगा। पंडाल ऊपर से खुला होगा और अंदर एक सभागार होगा, जिसमें भव्य सजावट देखने को मिलेगी। इसमें मां का दरबार लगेगा, 13 फीट ऊंची स्वर्ण जड़ित प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मूर्ति का निर्माण बंगाल के कलाकारों द्वारा रांची में ही किया जायेगा। बंगाल से आये 90 कारीगर पंडाल बनाने में जुटे हैं। मेला बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें 15 आधुनिक झूले लगाये जायेंगे। लाइटिंग की व्यवस्था बंगाल और रांची की ओर से की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)