Dumri Bypoll Result 2023: JMM व NDA में कड़ी टक्कर, यशोदा देवी 1551 वोटों से आगे

0
7

dumri-byelection-baby-devi.

रांची: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Dumri) की मतगणना के सात राउंड पूरे होने पर एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी (Yashoda devi) ने 1551 मतों से बढ़त बना ली है। झारखंड सरकार की मंत्री और इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी (Baby devi) मतों की गिनती में पिछड़ गई हैं।

हालांकि चौथे राउंड तक झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी 2690 मतों से आगे चल रही थीं। सातवें राउंड तक यशोदा देवी को 2557 और इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। मतगणना कुल 24 राउंड तक चलेगी। इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था। आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद खास है क्योंकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा। उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्री बनाया गया था।

ये भी पढ़ें..Tripura bypoll Results 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

यहां मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच हो रहा है। इससे यह निश्चित है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत के बाद झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है। गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)