देश Featured क्राइम

Dumka: नम आंखों से लोगों ने दी अंकिता को अंतिम विदाई, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग

रांचीः झारखंड के दुमका की बेटी अंकिता को नम आंखों के साथ अंति विदाई दी गई। अंकिता की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंकिता का अंतिम संस्कार हुआ। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। अंकिता की अंतिम क्रिया बेदिया घाट में पर हुई। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में दुमका सांसद सुनील सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दुमका के उपायुक्त और एसपी भी अंतिम यात्रा में शामिल रहे। भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया। उधर अंकिता की मौत पर लोगों में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें..फेफड़े में फंसी थी गोली, SGPGI के डाॅक्टरों ने बिना ऑपरेशन युवक को दिया जीवनदान

https://twitter.com/ANI/status/1564074658907172864?s=20&t=_eClZoCeI-8PW3qElIwGFw

इससे पहले रविवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर आई तो दुमका में तनाव की स्थिति बन गई। दुकान-बाजार बंद हो गए। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड को घंटों जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन में VHP, बजरंग दल, भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने बाजार भी बंद कराया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। सोमवार सुबह भी ऐसे ही हालात रहे। आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई। अंकिता ने 5 दिनों तक संघर्ष के बाद रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया। उसने शनिवार की देर रात अंतिम सांस ली।

अंकिता

एकतरफा प्यार में मुस्लिम युवक ने लगाई थी आग

एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरुख हुसैन नामक युवक ने 12वीं की छात्रा अंकिता पर 23 अगस्त को पेट्रोल छिड़ककर उसके ही घर में ही जला दिया था। बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी। उसने दोस्ती करने के लिए कई बार युवती पर दबाव बनाया, लेकिन नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अंकिता की बूढ़ी दादी ने कहा कि आरोपित को फांसी की सजा दी जाए, जिसने मेरी पोती की जान ली है।

https://twitter.com/manishndtv/status/1564148621804982272?s=20&t=_eClZoCeI-8PW3qElIwGFw

मौत से चंद घंटे पहले अंकिता ने बयां की पूरी घटना

अस्पताल में भर्ती अंकिता ने मौत से कुछ ही घंटों पहले अपने साथ हुई बर्बरता की पूरी कहानी बयां की थी। उसने बताया कि घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, अचानक कमरे की खिड़की के पास आग की लपटें देखकर मैं डर गई। जब मैंने खिड़की खोली तब देखा कि मोहल्ले का शाहरुख हुसैन हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था। तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी और मुझे काफी जलन सी महसूस हो रही थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)