Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

औषधीय गुणों की खान है सहजन का पेड़, सेवन के हैं अनेक फायदें

नई दिल्लीः हमारे घर के आसपास अक्सर सहजन के पेड़ देखने को मिल जाते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि सहजन का पेड़ औषधीय गुणों की खान होता है। इसके पत्ते, फल, फूल और छाल सभी का उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। सहजन की सब्जी भी बनायी जाती है और यह बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हितकारी होती है। सहजन के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है। सहजन में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। मोटापे से परेशान लोगों को जरूर सहजन खाना चाहिए। क्योंकि इसमें फास्फोरस अधिक मात्रा में पायी जाती है जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम कर मोटापा घटाता है।

सहजन में राइबोफ्लेविन होता है। राइबोफ्लेविन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। सहजन खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ होता है। साथ ही सहजन के सेवन से हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा की रंगत में बदलाव दिखायी देता है। यदि आप सहजन का सेवन करते हैं तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत होता है। सहजन का सेवन करने से आंखों की भी रोशनी बढ़ती है। इसके साथ दांतों में कीड़े लगने या फिर दर्द होने पर सहजन की पत्तियों को चबाने को काफी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-स्ट्राइकर फास्ट बॉलर बुमराह ने तोड़ा श्रीनाथ का रिकॉर्ड

सहजन में फाइबर भी काफी मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। सहजन के फल के साथ ही इसकी पत्तियां भी शरीर के लिए काफी उपयोगी होती हैं। यदि किसी व्यक्ति को हाथ-पैर में कहीं पर मोच आ जाती है। तो उसे सहजन की पत्तियों को गर्म करके मोच वाली जगह पर लगाकर बांध लेने से राहत मिलती है। गठिया से पीड़ित लोगों को भी सहजन काफी आराम देता है। सहजन की छाल को पीसकर इसके सेवन से गठियां का दर्द खत्म हो जाता है।