Dhamtari में पेयजल व्यवस्था चरमराई, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत से आपूर्ति रही ठप

0
3

धमतरी (Dhamtari): सिंचाई विभाग ने भाठागांव के पास चल रहे विभागीय काम के चलते नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। इसके चलते धमतरी शहर के जल शोधन संयंत्र में पानी नहीं भर सका। इससे शहर में जलापूर्ति नहीं हुई और लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी पहुंचाते ही शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गयी।

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग ने भाठागांव के पास विभागीय कार्य चलने के कारण नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। इससे शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गयी। दानीटोला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को नहर से पानी दिया जाता है। इसके बाद पानी को फिल्टर कर वार्डों में सप्लाई किया जाता है।

यह भी पढ़ें-Dhamtari: अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, सड़कों से हटाए गए ठेले

टैंकरों से की गयी पानी की आपूर्ति 

जलापूर्ति बंद होने से शहर के अधिकांश 40 वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। आनन-फानन में नगर निगम ने शहर में नोटिस जारी कर नागरिकों को इसकी जानकारी दी, बाद में कई वार्डों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गयी।  निगम के अभियंता कामता नागेंद्र ने बताया कि भाठागांव के पास विभागीय कार्य चलने के कारण सिंचाई विभाग ने नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे शहर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गयी। अब पहले की तरह ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)