5 जुलाई को बिहार आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, समर्थन के लिए नेताओं से करेंगी मुलाकात

0
29

पटनाः राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को बिहार आयेंगी। वे समर्थन के लिए यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगी। हालांकि, जदयू ने पहले ही उनका समर्थन कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुर्मू जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने के अलावा एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से मिल सकती हैं। साथ ही गैर एनडीए दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

उल्लेखनीय है कि गणित के हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के वोटों का महत्व बहुत ज्यादा है। बिहार के सांसदों के वोट का मूल्य 39200 है। बिहार में विधायकों की संख्या 243 है जबकि सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं।

पंजाब में आज से हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, सीएम…

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के मत का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42 हजार 39 है। इन मतों की अहम भूमिका द्रौपदी मुर्मू को जिताने में रहने वाली है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…