Featured राजनीति

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

मुर्मू

नई दिल्लीः नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार पूर्वाह्न करीब 10ः15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें..मिरजापुर स्टेशन पर 108 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ विंध्यवासिनी मंदिर का दिखेगा अक्स

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत होंगी। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला और प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। गृह मंत्रलय ने कहा है कि शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका संबोधन होगा। समारोह शुरू होने से पहले सेवानिवृत्त हो रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगी।

https://twitter.com/ANI/status/1551400222403993606?s=20&t=STOnyREZLxfAbBsKTfJY5Q

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में मौजूद रहेंगे। आज सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी। छठवें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई, 1977 को शपथ ली थी। तब से ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविन्द ने इसी तारीख को पद की शपथ ली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)