Prabha Atre का कल राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

0
41

Prabha Atre: भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना परिवार की वरिष्ठ गायिका डॉ. स्वरयोगिनी प्रभा अत्रे का बीते दिन निधन हो गया था। प्रभा अत्रे का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है, उनकी उम्र 92 वर्ष थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब उनका अंतिम संस्कार 15 जनवरी को किया जाएगा, खबरों में बताया जा रहा है कि, प्रभा अत्रे (Prabha Atre) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

15 जनवरी को होगा Prabha Atre का अंतिम संस्कार

प्रभा अत्रे फाउंडेशन सचिव डाॅ. भारती ने बताया कि, डॉ. प्रभा अत्रे का 13 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अत्रे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनकी अमेरिकी मूल की भतीजी के सोमवार को पुणे पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर छत्रपति संभाजी पार्क के सामने उनके आवास स्वरमयी गुरुकुल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा जंगली महाराज रोड से वैकुंठ श्मशान घाट तक जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा, लगातार चौथे दिन नहीं निकला सूरज

आपको बता दें कि प्रभा अत्रे एक मशहूर भारतीय शास्त्रीय गायक थी उनका इस क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। वो किराना घराने की वरिष्ठ गायिका थीं, उन्हें उनके काम के लिए कई बार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Prabha Atre का पुणे में हुआ था जन्म

बता दें कि, प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को पुणे में हुआ था, वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। वो एक शास्त्रीय गायिका होने के अलावा एक शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के रूप बेहद शानदार काम किया है। उनके काम की वजह से लोग उनको हमेशा याद रखेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)