spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश‘चिंता मत करिए, समस्याओं का जल्द होगा समाधान’, जनता दर्शन में बोले...

‘चिंता मत करिए, समस्याओं का जल्द होगा समाधान’, जनता दर्शन में बोले CM योगी

cm-yogi-adityanath-janta-darshan

गोरखपुरः चिंता मत करिए। घबराइए बिल्कुल मत, हर शिकायत पर कार्रवाई जरूर होगी। समस्या कोई हो, उसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मीयता के पुट में यह भरोसा रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को दिया। यूपी में नगर निकाय चुनाव के चलते लगे आचार संहिता के कारण करीब एक माह बाद जनता दर्शन का आयोजन किया गया। गोरखनाथ मंदिर में पिछला जनता दर्शन कार्यक्रम 9 अप्रैल को आयोजित हुआ था। जनता दर्शन कार्यक्रम में लगभग 100 लोग अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतायीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे। एक-एक बेहद गंभीरता से सभी फरियादियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री ने सुना। इसके बाद उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान जल्द ही कराएंगे। उनके प्रार्थना पत्रों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए। कुछ लोगों द्वारा जमीन हथियाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक महिला ने अधिक बिजली बिल में छूट देने की सीएम से गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें..UP: मायावती ने बैलेट पेपर पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोलीं-सरकारी…

मुख्यमंत्री ने महिला को भरोसा दिया कि जितना भी संभव होगा, छूट दिलायी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इलाज में धन की कमी कभी भी बाधक नहीं बनेगी। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि उपचार में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ आये बच्चों को दुलारकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में परिजनों से जानकारी हासिल की और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें पढ़ाई करने के लिये प्रेरित भी किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें