Home उत्तर प्रदेश मरीजों पर टूटी आफत…यूपी समेत देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल आज...

मरीजों पर टूटी आफत…यूपी समेत देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी

doctors-on-strike

Kolkata Doctor Murder Case , नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में मंगलवार को भी देश के कई राज्यों में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित KGMU में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल (Doctors Strike) शुरू कर दी। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने ओपीडी में काम बंद कर दिया है। वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने भी डॉक्टर नहीं आए। इसके चलते केजीएमयू प्रशासन ने तुरंत सीनियर डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगा दिया।

Kolkata Doctor Murder: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बता दें कि कोलकाता के आरजे कर मेडिकल कॉलेज की महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में डॉक्टर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने महिला डॉक्टर को न्याय मिले जैसे नारे भी लगाए। डॉक्टरों का कहना है कि हम आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने आज भी काम का बहिष्कार किया है। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।

वहीं, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद दिखे। इस मौके पर MARD डॉक्टरों ने साफ किया कि अब इस तरह के अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही ‘डॉक्टरों को न्याय मिले’ जैसे नारे भी लगाए। डॉक्टरों ने कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः- GAIL Recruitment 2024: GAIL में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, लाखों में है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Kolkata Doctor Murder: डॉक्टरों ने कहा- ‘नो सेफ्टी, नो ड्यूटी’

उधर डॉक्टरों की हड़ताल का असर मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई के नायर अस्पताल में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन (Doctors Strike) शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर नारे लगाए। डॉक्टरों ने ‘सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं’ और हमारी मांगें पूरी करो जैसे नारे भी लगाए। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मरीजों के लिए सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेंगी।

डॉक्टर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

बता दें कि है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप ( Kolkata Doctor Murder) के बाद हत्या कर दी गई। मृतका मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग की छात्रा थी। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद छात्रा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने चली गई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

इस घटना के सामने आने के बाद मेडिसिन विभाग में हड़कंप मच गया। छात्रा का शव चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में मिला। मौके से मृतक छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक युवती के मुंह, दोनों आंखों और गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा गर्दन, होंठ, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version