कब्ज की समस्या से निपटने को डाइट में इन चीजों को करें शामिल

0
56

 

नई दिल्लीः आजकल अनियमित दिनचर्या और खान-पान के चलते पेट की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिनमें से एक है कब्ज की समस्या। यदि आपको कब्ज की समस्या हो तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। कब्ज होने से कई तरह की स्कीन की भी समस्याएं होने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन इस समस्या का समाधान कुछ घरेलु उपायों से भी किया जा सकता है। यदि आप अपनी आदतों में कुछ सुधार कर लें और अपने खान-पान का ख्याल रखें तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।

कब्ज से निपटने के लिए हमें फाइबर युक्त भोेजन करना चाहिए। यह हमें मोटे अनाज, दलिया, फल, पत्तेदार सब्जियों से मिल सकता है। महिलाओं को एक दिन मं 25 ग्राम और पुरुषों को 30 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। तो इसके हिसाब से ही आपको अपना डाइट तैयार करना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। गर्म पानी और नींबू रोज पीने से विषाक्त चीजें शरीर से बाहर निकल जाती है और आपका पेट साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें-जहरीली शराब मामले में कमलनाथ ने शिवराज पर कसा तंज, कार्यवाही को बताया दिखावटी

आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से भी कब्ज को दूर किया जा सकता है इसके लिए सोने से पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो उनके लिए दही एक औषधि की तरह काम करती है। दही में पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया होते है। जो कब्ज की समस्या से निपटने में मदद करते हैं। इसके लिए आप दिन में एक से दो कप दही जरूर खाएं। इसके अलावा यदि बहुत परेशान हैं तो एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पिएं, इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।