Featured आस्था

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना अशुभ होंगे परिणाम

vaishakh-purnima-2023 नई दिल्लीः हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप श्रीसत्यनारायण के पूजन का विधान है। भगवान श्रीसत्यनारायण की कथा पढ़ना अथवा सुनना या पूजा करवाना बेहद शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान श्रीगणेश, माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व है। वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) के दिन सच्चे मन से व्रत करने से सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत करने से धर्मराज गुरु खुश होते हैं और लोगों को अकाल मृत्यु का डर नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को भी इसी व्रत का विधान बताया था जिसके बाद उनकी गरीबी दूर हुई। वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का शुभ मुहूर्त वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि चार मई (गुरुवार) को रात्रि 11.45 बजे लग रही है और इसका समापन पांच मई शुक्रवार रात्रि 11.04 बजे को होगा। उदयातिथि के अनुसार वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) व्रत पांच मई (शुक्रवार) को होगा। वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) के दिन इन बातों का रखें ध्यान शास्त्रों के अनुसार इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस, मदिरा से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं। इस दिन सात्विक चीजों का ही सेवन करना चाहिए। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। ये भी पढ़ें..Narasimha Jayanti 2023: नरसिंह जयंती आज, जानें भगवान विष्णु ने क्यों लिया था यह अवतार गंगा स्नान का है खास महत्व वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima) भी है। बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima) बौध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima) को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु ने अपना 9वां अवतार लिया था। ये अवतार भगवान बुद्ध के नाम से लोकप्रिय है। इतना ही नहीं इसी दिन भगवान बुद्ध ने मोक्ष प्राप्त किया था। इस दिन को लोग सत्य विनायक पूर्णिमा के तौर पर भी मनाते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)