Featured आस्था

सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी न करें ये कार्य, हो सकती है सुख-समृद्धि की हानि

नई दिल्लीः हिंदू धर्म शास्त्रों में कोई भी कार्य करने से पूर्व शुभ और अशुभ फल का अवश्य ध्यान रखा जाता है। भगवान सूर्य को जीवनदायक माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक भगवान सूर्य ही एकमात्र ऐसे देव हैं जो सभी को प्रत्यक्ष दिखायी देते हैं। भगवान सूर्य के उदय और अस्त से ही दिन-रात का अंतर पता चलता है। इसलिए हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसी बातों को बताया जाता है जो सूर्य के अस्त होने के बाद नही करनी चाहिए। वरना यह अशुभ फलदायक हो सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का करना वर्जित है और ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-समृद्धि की हानि होती है।

सूर्यास्त के समय भोजन और नींद दोनों की मनाही होती है। ऐसा करने से एक तरह जहां स्वास्थ्य को हानि होती है। वहीं सुख-समृद्धि भी दूर हो जाती है। भगवान सूर्य के अस्त होने के बाद कभी भी न बाल संवारने चाहिए और न ही कटवाने। ऐसा करने से सौभाग्य की हानि होती है। साथ ही नकारात्मक ऊजा का प्रभाव बढ़ता है। इसी तरह सूर्यास्त के समय घर में झाडू नही लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है इस समय भगवान सूर्य और संध्या का मेल होता है और इस समय माता लक्ष्मी घुमने निकलती हैं। इसलिए इस समय झाडू बिल्कुल भी नही लगाना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का नुकसान होता है। इसके साथ ही झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के समय झाडू का उपयोग नही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-चेन्नई टेस्ट : एंडरसन की घातक गेंदबाजी, भारत का संघर्ष जारी

वहीं हिंदू मान्यताओं के मुताबिक सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श नही करना चाहिए। तुलसी के साथ ही किसी भी पौधे या उसके पत्तों को नही छुना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की रोजाना पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद तुलसी को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही उसमें जल आदि डालना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है।