Wednesday, October 16, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh News : कर्मचारियों को मिला दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में...

Chhattisgarh News : कर्मचारियों को मिला दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोंतरी

Chhattisgarh News : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया। बता दें, अब तक राज्य के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो अब बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

1 अक्टूबर से राज्य कर्मचारियों को मिलेगा लाभ  

राज्य के कर्मचारी बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग करते आ रहे थे। अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता कर दिया है। दीपावली के मौके पर विष्णु देव सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। सरकार के फैसले से राज्य के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि, राज्य सरकार ने मार्च माह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था, जिससे उनका भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया था। जिसे एक मार्च से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की बकाया अंतिम किस्त दिए जाने का भी ऐलान किया था।

दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा 

लगभग सात माह बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। रक्षाबंधन के समय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि, राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी मगर तब ऐसा नहीं हुआ था और अब राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर उन्हें यह तोहफा दिया है।

ये भी पढ़ें: Fatehpur Road Accident : ट्राला में घुसी तेज रफ्तार कार, मौके पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh News : कर्मचारियों ने जताई खुशी   

राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान किए जाने पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। बता दें, कर्मचारी सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला करार दे रहे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें