Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाDiwali 2024 Date: दीपावली की तारीख का कन्फ्यूजन हुआ खत्म, ये रही...

Diwali 2024 Date: दीपावली की तारीख का कन्फ्यूजन हुआ खत्म, ये रही सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 Date: दीपालवी हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। यह त्योहार हर कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। धनतेरस से ही दीपावली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

हालांकि इस वर्ष दीपावली और धनतेरस की तिथियों को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैसे तो दीपों का पर्व दीपालवी हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं दीपावली की सही तारीख क्या है।

Diwali 2024 Date: दीपावली 2024 की सही तिथि

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल दीपावली यानि कार्तिक मास अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर 2024 को सुबह 3:52 बजे से प्रारम्भ होगी और अगले दिन 1 नवंबर 2024 को सुबह 6:16 बजे समाप्त होगी। चूंकि मां लक्ष्मी और काली की पूजा प्रदोष काल के बाद की जाती है, इसलिए दीपावली की पूजा 31 अक्टूबर को की जाएगी और इसी दिन घर में दीप जलाए जाएंगे।

diwali-2024-date-and-time

ये भी पढ़ेंः-Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ

Deepawali 2024: दीपावली कब है

दरअसल अमावस्या तिथि 1 नवंबर को सुबह 6:16 बजे समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। जिसमें शुभ पूजा वर्जित होती है। इसलिए दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार कब मनाए जाएंगे, इसका निर्णय उदया तिथि के आधार पर किया जाता है।

दीपावली की पूजा सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में की जाती है, जब वृषभ लग्न या स्थिर लग्न प्रचलित हो। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न में पूजा की जाए तो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

Diwali 2024 Puja Shubh Muhurat: पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार दीपावली पर प्रदोष काल शाम 5:36 बजे से शुरू होकर रात 8:11 बजे तक रहेगा। वहीं, वृषभ लग्न शाम 6:25 बजे से शुरू होकर रात 8:20 बजे खत्म होगा। ऐसे में शाम 6:25 बजे से रात 8:20 बजे तक लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें