Featured दिल्ली

Diwali 2022: राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई

द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्‍जवलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

ये भी पढ़ें..Diwali 2022: कारगिल पहुंचे पीएम मोदी, इस बार भी जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1584365058427322368?s=20&t=sW1FUiHLRc6reYkGGCGk-w

पीएम ने लिखा कि “दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा “सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1584354581823119360?s=20&t=W-cKUkz_BRiBr6rACZXB1A

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समस्त देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही अपनी प्रोफाइल तस्वीर को भी बदल लिया है, जिसमें दीपोत्सव लिखा हुआ है।

https://twitter.com/AmitShah/status/1584360297929678849?s=20&t=x2mqKOOHVd1QV1OIsdDQtA

योगी जी ने अपने ट्वीट में लिखा “समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध ‘प्रकाश’ की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत ‘राममय’ हो। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1584346465216106499?s=20&t=QLgPg8b6Q_naT6N-haNqfA

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…