Home उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष परिणामः राजधानी लखनऊ समेत मैनपुरी-रायबरेली में भाजपा ने किया...

जिला पंचायत अध्यक्ष परिणामः राजधानी लखनऊ समेत मैनपुरी-रायबरेली में भाजपा ने किया किला फतेह

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में परचम लहराया है। भाजपा के 21 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब 53 पदों के लिए हुए मतदान में भी भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है। राजधानी लखनऊ समेत मैनपुरी, रामपुर, आजमगढ़, बदायूं में भी भाजपा उम्मीदवार ने विपक्षी दलों ने परास्त किया है।

राजधानी लखनऊ में भाजपा उम्मीदवार आरती रावत ने सपा प्रत्याशी निशी यादव को जीत दर्ज की। वहीं जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जीत मिली है। सपा के गढ़ मैनपुरी में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। यहां भाजपा की अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। वहीं कांग्रेस के किले को भी भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। यहां भाजपा उम्मीदवार रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को परास्त किया। रंजना चौधरी को 30 वोट मिले। रामपुर में भाजपा के ख्यालीराम लोधी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। श्री लोधी ने सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को परास्त किया।

यह भी पढ़ेंःलड़कियों को फूल सूंघना पड़ गया भारी, वायरल हो रहा ये वीडियो

हरदोई में भी भाजपा उम्मीदवार प्रेमावती ने सपा की मुन्नी देवी गौतम को करारी शिकस्त दी। यहां प्रेमावती को 65 वोट मिले। जबकि सपा की मुन्नी देवी गौतम को छह वोट ही हासिल कर सकीं। वहीं कानपुर शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की बेटी भाजपा उम्मीदवार स्वप्निल वरुण ने जीत दर्ज की है। स्वप्निल ने समाजवादी पार्टी के राजू दिवाकर को हराकर जीत दर्ज की है।

Exit mobile version