Featured फोटो मनोरंजन

Disha Parmar Pic: मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं दिशा परमार, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

disha-parmar मुंबईः ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) और उनके पति सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट दिशा फिलहाल इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लिए कुछ वक्त निकाला और आराम किया। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है और ये काफी चर्चा में है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

स्विमिंग पूल के किनारे आराम करते हुए दिशा ने मोनोकिनी में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। मैरून कलर की इस ड्रेस में दिशा का लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दिशा परमार (Disha Parmar) का ये नया अवतार कई लोगों को पसंद आ रहा है। उनकी फोटो पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट्स किए हैं, लेकिन कुछ फैंस को उनका ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। मोनोकिनी पहनने पर कई लोगों ने दिशा परमार (Disha Parmar) को ट्रोल भी किया है। इस पर कई कमेंट्स आए हैं, जिनमें से कुछ को साफ तौर पर यह लुक पसंद नहीं आया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

ये भी पढ़ें..Bigg Boss OTT2: जिया शंकर ने एल्विश के साथ की बेहद... दिशा परमार (Disha Parmar) सीरियल ’प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में पंखुड़ी के किरदार से पॉपुलर हुईं। इस शो में वह नकुल मेहता (Nakul Mehta) के साथ नजर आइ। उनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हुए एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में कास्ट किया। वहां भी लोगों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। फिलहाल ये दोनों ’बड़े अच्छे लगते हैं’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ रहे हैं, लेकिन शो को पहले सीजन जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)