Monsoon Session: ‘दूसरे राज्यों की चिंता छोड़ें, UP के विकास के लिए चर्चा करें’, सतीश महाना ने की विपक्ष की मांग खारिज

8

satish-mahana

Monsoon Session: लखनऊः विधानसभा में मणिपुर पर कोई चर्चा नहीं होगी। यह सदन अन्य राज्यों पर चर्चा के लिए नहीं है। उत्तर प्रदेश का सदन प्रदेश और जनता के विकास के लिए बुलाया गया था। इसलिए किसी अन्य राज्य की चर्चा नहीं होगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्पीकर सतीश महाना ने सदन में मणिपुर घटना पर विपक्षी दलों की चर्चा का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि ये यूपी विधानसभा की न तो नियमावली में है, न नियम में और न ही परंपरा में। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए बुलाए गए सदन में यूपी पर ही चर्चा होगी। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामा कर रहे सपा, कांग्रेस, रालोद और अन्य नेताओं को समझाते हुए उदाहरण दिया और पूछा कि कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और राजस्थान पर चर्चा क्यों नहीं की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें..Sawan 2023: जयकारों के साथ जटाधर का जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ी…

इस सदन में अगर मणिपुर पर चर्चा करनी है तो अन्य राज्यों पर भी चर्चा होनी चाहिए, जो नियमों के विरुद्ध है। दूसरे राज्यों की चिंता छोड़ें और यूपी के विकास के लिए चर्चा करें। इसके लिए सत्ता पक्ष जवाब देने को तैयार है। विपक्ष को मणिपुर या अन्य राज्यों का मुद्दा सामने लाकर जनहित के लिए बुलाए गए सदन का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)