spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशआफत की बारिश: मकान गिरने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत

आफत की बारिश: मकान गिरने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत

गिरिडीहः चक्रवाती तूफान गुलाब का असर झारखंड के गिरिडीह में भी दिख रहा है कई इलाकों में तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में वृद्ध पति पत्नी की मौत गुरुवार की देर रात घर गिरने से हो गयी। बताया गया कि बारिश के कारण केंदुआडिह गांव निवासी रूपलाल मांझी (65) और शनिचरी मांझी ( 60) अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे के बाद उनका कच्चा घर धंस गया। इसके मलवे में दबकर दपंति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..यूपी में कोरोना पर नियंत्रण से सामान्य हो रहा जनजीवन, 33 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं

बताया जाता है कि पति पत्नी गांव स्थित अपने कच्चे मकान में सोए हुए थे। तो दूसरी तरफ बारिश भी देर रात खूब तेज हो रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह से धरासायी हो गया। इसमें दब कर दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दपंति का शव निकालकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए गिरिरीह भेजा ।

इसी प्रकार, सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा गांव के पुरन महतो (55) इलाके की बरसोती नदी के तेज बहाव में बह गये।काफी खोजने के बाद शुक्रवार को सरिया के दूर्गीघवैया गांव की पुलिया के पास शव बरामद किया गया। इधर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में भी रात बहराडीह गांव में एक पुराना पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें घर के सदस्य रामप्रसाद तिवारी, सहदेव तिवारी ,जयदेव तिवारी व अन्य सदस्य बाल बाल बच गये। बताया गया कि सभी घर में सोये थे तभी घर में तेज आवाज के साथ घर भरभराकर गिरने लगा ।झ्स दौरान घर के सभी लोग बाहर आ गये, जिससे उनकी जान बच गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें