Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डमशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की हालत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में...

मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की हालत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

Subhash Ghai , मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, 79 वर्षीय फिल्म निर्माता को आज शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Subhash Ghai बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे

सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी 1945 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक शानदार निर्देशक के तौर पर स्थापित किया। राज कपूर के बाद उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा ‘शो मैन’ कहा जाता है। सुभाष घई हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक हैं। साल 2006 में उन्हें सामाजिक फिल्म ‘इकबाल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

Subhash Ghai बॉलीवुड के पहले ऐसे निर्माता हैं जिन्होंने अपनी फिल्म ताल के जरिए फिल्म बीमा पॉलिसी शुरू की। बैंकों से फिल्मों को फाइनेंस करने की अवधारणा शुरू करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म तकदीर थी जो 1967 में आई थी। इसके बाद उन्होंने आराधना (1970) में काम किया। उसी साल रिलीज़ हुई उमंग में वे मुख्य भूमिका में थे।

ये भी पढ़ेंः- पुष्पा 2 के प्रीमियर पर महिला की मौत से अल्लू अर्जुन दुखी, किया ये बड़ा ऐलान

राम लखन, खलनायक जैसी कई हिट फिल्म दी

1973 में उन्होंने फिल्मों के लिए कहानियां लिखना शुरू किया और प्रकाश मेहरा और दुलाल गुहा जैसे निर्देशकों के लिए पटकथाएँ लिखीं। उन्होंने राम लखन, खलनायक, हीरो और कर्ज़ जैसी कई हिट फ़िल्में दीं। उन्होंने 1976 में कालीचरण से अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद 1978 में उन्होंने विश्वनाथ बनाई। दो साल बाद 1980 में कर्ज़ रिलीज़ हुई जो उनके बैनर मुक्ता आर्ट्स की पहली फ़िल्म थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई प्रयोग किए। उन्होंने पाकिस्तानी गायिका रेशमा से “लंबी जुदाई” गाना गवाया जिसमें सिर्फ़ 11 वाद्यों का इस्तेमाल किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें